दहशत : एसबीआई के परिसर से अपराधियों ने रूपये का थैला वृद्ध से झपट कर फरार

मांझी (सारण) : थाना क्षेत्र के ताजपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक से अपराधियों ने एक वृद्ध से रुपये का थैला झपट कर भाग निकले. थाना क्षेत्र में बैंक से दूसरी बार लूट कर अपराधियों ने पूरे थाना क्षेत्र में दहशत फैला दिया है. घटना के संबंघ में मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी नंदजी यादव बैक के काउंटर से दस हजार रुपये निकाल कर थैला में रख कर जैसे ही मुख्य दरवाजे से बाहर निकलने के आ रहे थे कि अपराधियों ने रुपये भरा थैला झपट कर भाग निकले. अपराधियो की संख्या तीन की संख्या में मोटरसाइकिल से थे. एक साथी बैंक के बाहर मोटरसाइकिल चालू अवस्था में रख रखा था जबकि दो अन्य साथी बैंक के अंदर घूम रहे थे. नन्दी यादव कैश काउंटर से पैसा उठकर गिन कर बैक से बाहर निकल रहे थे इसी बीच अपराधियों ने उनके हाथ से पैसा भरा थैला छीन कर भागने लगे.घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा पुअनि ददन राय दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुच घटना के सम्बंध में पूछताछ शुरू कर दी. अपराधियों की पहचान के लिये बैक में लगे सीसीटीवी की जांच में पुलिस जुट गयी है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के समय कौन कौन व्यक्ति बैक के अंदर तथा बाहर मोटरसाइकिल पर खड़े थे. इसकी जांच पुलिस कर रही है. अपराधियों की पहचान में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से कर ली हैं. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस कई जगहों पर छापेमारी शुरू कर दी है.




Recent Comments