सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) ब्रजेश भारती।
सहरसा जिले के सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर एनएच107 के सुगमा पुल के समीप रविवार एक तेज रफ्तार सफारी चार चक्का वाहन ने बाजार से लौट रही एक महिला को अनियंत्रित होकर ठोकर मार बुरी तरह जख्मी कर दिया।
घटना बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।वही घायल के परिजनों ने प्राथमिक उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा राज में उसे भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिए।
मौके पर पहुंची ओपी पुलिस ने सफारी वाहन को जप्त कर लिया। जख्मी का पहचान रसलपुर निवासी पूनम देवी, पति तारणी सादा उम्र 35 वर्ष के रुप में हुई है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि सफारी गाड़ी बीआर 7756 जो सोनबरसा राज से सिमरी बख्तियारपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। महिला सोनबरसा बाजार कर अपने घर लौट रही थी। वाहन के चालक का नियंत्रण खो जाने के कारण महिला को पीछे से ठोकर मार खाई मे जा गिरी। जिसमे महिला बुरी तरह जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची ओपी पुलिस ने वाहन को जप्त कर लिया।





Recent Comments