मढ़ौरा/सारण ।
थाना क्षेत्र के कर्णपुरा जधौली में बीती रात सर्पदंश से एक युवती की मौत हो गयी । युवती कर्णपुरा निवासी राजेन्द्र गिरि की पुत्री खुशबु कुमारी बतायी गयी है । मिली जानकारी के अनुसार खुशबु रात में अपने बेड पर सोयी थी तभी एक जहरीले सांप ने काट लिया । युवती की परेशानी के बाद जब तलाश किया गया तो पलंग के नीचे सांप दिखा । वही युवती के शरीर पर भी सांप काटने के निशान मिले । बाद में युवती का पास के अस्पताल में इलाज कराया गया लेकिन उसे नही बचाया जा सका । युवती के मौत के बाद भी जब उसका शव घर लाया गया तब भी सांप वही मौजूद था । ग्रामीणों ने बताया कि आस पास‌ के इलाके मे‌ बाढ़ का पानी बढ़ जाने से जहरीले सांपो की मौजूदगी बढ़ गयी है । ये सर्प अत्यंत विषैले होने के कारण प्रभावित व्यक्ति की जल्दी ही मौत हो जा रही है ।