दिव्यांग महिला ने परेशान करने का लगाया आरोप

परवेज अख्तर/सिवान,

बड़हरिया (सिवान) :
एक दिव्यांग महिला को एक शराबी द्वारा नशे की हालत

में आए दिन परेशान करने और मना करने पर अश्लील गाली देने और

मारपीट करने से अजीज महिला ने शनिवार को

थाने में आवेदन देकर सुरक्षा एवं न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के पड़रौना गांव निवसी कलामुद्दीन शैफी की दिव्यांग पत्नी ऐनुला खातून ने

ने शुक्रवार को थाने में आवेदन देकर पडरौना गांव निवासी सूखी मियां पर

परेशान करने तथा गाली गलौज करने का आरोप लगाया है।

उसने कहा कि उक्त शराबी द्वारा उसके साथ आए दिन हमेशा अमर्यादित

भाषा का प्रयोेग किया जाता है। गरीबी एवं इज्ज्जत को ले किसी तरह सहन

कर चुप रह जाती है। इसका फायदा उठाते हुए उसने शुक्रवार की रात

अमर्यादित भाषा का प्रयाेग करने लगा और मना करने पर

जानलेवा हमला बोल दिया। चिल्लाने पर आसपास के लोग

उसे बचाया।