नल जल गुणवत्ता की टीम ने की जांच
परवेज अख्तर/सिवान,
पचरुखी (सिवान): प्रखंड के 18 पंचायत में सात निश्चय
योजना के अंतर्गत प्रखंड के सभी पंचायतों में होने वाला
नलजल योजना की जांच शनिवार को बीडीओ डॉ. इस्माइल अंसारी ने की।
बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों को मिलाकर 52 नलजल
योजना का कार्य पूर्ण होने का रिपोर्ट विभाग को भेजा जा चुका है।
इन्ही पूर्ण योजनाओं को विभागीय आदेशनुसार टीम बनाकर
शनिवार को जांच किया गया। इसमें निर्माण कार्य मे उपयोग सामग्री की गुणवत्ता
एवं वर्तमान स्थिति से विभाग को अवगत कराया गया। जांच के लिए
प्रखंड में 9 टीम बनाई गई थी । सभी प्रत्येक टीम को 2-2
पंचायत के कार्यों की जांच करनी थी, जांच टीम में प्रखंडस्तरीय
सभी पदाधिकारी शामिल थे। वहीं कुछ जगहों पर अधुरा
था जो जल्द सुधार करने की चेतावनी दी गई।
—




Recent Comments