दिव्यदर्शी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आटा की टीम कों हरा छपरा की टीम बना विजेता
मढौरा (सारण):मढौरा प्रखंड के अगहरा पोखरा खेल मैदान पर चल रहे दिव्यदर्शी टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट फाइनल मैच का उद्घाटन स्थानीय विद्यायक जितेंद्र कुमार राय ने किया। फाइनल मैच छपरा और आटा टीम के बीच खेली गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई छपरा की टीम ने 20 ओवर में 174 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जबकि जबाबी पारी में खेलने उतरी आटा की टीम एक एक करके 145 रनों में ही आल आउट गई। हजारों दर्शकों के खचाखच भीड़ में मैच का आनन्द ले दर्शकों में इस मैच को लेकर काफी उत्साह था। विजेता टीम और उपविजेता दोनों टीमों को मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अभिषेक राय, मुखिया सुरेन्द्र प्रसाद, अश्विनी यादव, रमेश राय, जिप प्रतिनिधि आनन्द राय ,गणेश राय ने ट्राफी प्रदान की। इस दौरान खेल प्रेमियों को सम्बोधन करते हुए अभिषेक राय ने कहा कि खेल आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाता है। इसमे कोई हारता नही बल्कि एक विजेता तो दूसरा उपविजेता होता है। इस दौरान आयोजन कर्ता जयराम दिव्यदर्शी, सोनू कुमार उर्फ चीकू, गंगाधर मिश्रा, श्याम कुमार ,विजय कुमार ,दयाशंकर मिश्रा सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे।