दिल्ली पुलिस टीम ने मशरक से साइबर क्राइम के आरोपित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मशरक (सारण) साइबर क्राइम मामले में दिल्ली स्पेशल सेल की पुलिस ने मशरक पुलिस के सहयोग से नाटकीय ढंग से गुरूवार को जजौली गांव निवासी जय प्रकाश के पुत्र राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी छपरा के आदेश प्राप्त कर मशरक पहुँची स्पेशल सेल की दिल्ली पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी उसके घर से की गई। जानकारी के अनुसार मशरक थाना क्षेत्र के जजौली गांव के राहुल कुमार पर साइबर क्राइम मामले में गत 1अप्रैल को दिल्ली के स्पेशल सेल थाने में काण्ड संख्या- 55/19 में धारा 419, 420 आइपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज है। हालांकि दिल्ली पुलिस टीम के एस आई अवधेश इस मामले में कोई भी जानकारी देने से बचते रहे। और गिरफ्तार अभियुक्त राहुल को अपने साथ दिल्ली लेते गए। उधर गिरफ्तार अभियुक्त राहुल के गांव जजौली में ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार राहुल को ले दिल्ली स्पेशल सेल के एसआई अवधेश ने अपने टीम के साथ लेकर चल दिए। गांव में चर्चा का बाजार गर्म है।