बेतिया – बगहा:– मार्गशीर्ष पूर्णिमा एवम दत्तात्रेय जयंती के पावन अवसर पर उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प. च बिहार:– भारत नेपाल सीमा के संगम तट पर नारायणी गंडकी माता की 43 वी भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि अभिनेता रुपेश और बाबू ,साधक बालक दास बाबा श्री श्री 108 हीरा बाबा हिंदू युवा वाहिनी के बगहा जिला अध्यक्ष विकास गौतम संयोजक एवं समाजसेवी डी आनंद कलाकार सत्येंद्र पांडे भाजयुमो के दुर्गा प्रसाद गुप्त एवं कवि भरत राज दुबे विकल ने संयुक्त रुप से दीप प्रचलित कर के किया| मुख्य अतिथि अभिनेता श्री रुपेश ने अपने संबोधन में कहा की नदियों के किनारे कि हमारी सभ्यता और संस्कृति विकसित हुई है |आदि काल से नदी जल आकाश वायु परिवर्तन ही प्रकृति धरोहरों की पूजा अर्चना होती आई है इस कार्यक्रम के माध्यम से नवोदित कलाकारों को एक बड़ा प्लेटफार्म भी दिया जा रहा है |कविवर निकलने संक्षिप्त में नारायणी गंडकी माता की महाआरती के महत्व को बताया |श्री हीरा बाबा ने कैलाश वा बाबा की जीवन गाथा पर प्रकाश डाला| वही श्री बालक दास बाबा ने बताया कि बिनु सत्संग विवेक ना हुई| त्याग तपस्या सेवा एवम संपन्न से ही कोई संत बनता है| स्वरांजली सेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा सबसे पहले कार्यक्रम के आयोजक श्री डी आनंद ने अभिनेता रुपेश आर बाबू को अंगवस्त्रम एवं नारायणी गंडकी की सम्मान से सम्मानित किया |संत हीरा बाबा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया वही श्री बालक दास ने मुख्य अतिथि चंपारण के लाल को शालिग्राम देवता भेंट किया | बिहार यूपी एवं नेपाल से बड़ी संख्या में आस्थावान कार्यक्रम में भाग लेने आए थे श्री डी आनंद ने गुरुदेव मेरी नैया उस पार लगा देना गुरु वचन को प्रस्तुत किया वही उभरते गायक संगीत आनंद ने माता-पिता की सेवा की महिमा को परिजनों द्वारा पेश किया।
गायिका एकता चौधरी, आशा साहू ,ममता ,खुशबू एवं बबीता की प्रस्तुति पर जोरदार तालियां बजती रहे| पार्श्वगायक मुरली शेखर की मधुर आवाज महा आरती स्थल पर देर तक गूंजती रही लेखक अविनाश पांडे ,मनोज कुमार ,राहुल के श्रीवास्तव, इंजीनियर दीपक साहू लेखक दिनेश मुखिया समाजसेवी सुशील चोरसिया नायिका प्रतिभा साहू को SSB द्वारा सम्मानित किया गया |बाल्मीकि नगर थाना एवं ससस्त्र सीमा बल 21 वी वाहिनी द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे |जिओ 4जी नेटवर्क द्वारा महा आरती कमेटी को महाप्रसाद समेत प्रतिभाशाली कलाकार एवं औचित्य हेतु आकर्षक उपहार भेंट किया गया।कराके ठंड में भी भक्तों की आस्था कम नहीं हुई।
इस मौके पर गायक गणेश शर्मा , होम लाल प्रसाद , अखिलेश शाह, शिव चंद्र शर्मा ,श्री राम शर्मा, अमित तिवारी ,कामेश्वर श्रीवास्तव, अभिनेता उदय नारायण गायक विजय प्रकाश, प्रधानाध्यापक रामनाथ प्रसाद, ओम प्रकाश, कुमार ,संजीव गिरी ,ओम तिवारी, गायक प्रभात रंजन ,राम आसरे प्रसाद ,सोनू ,नरसी चौधरी ,पंडित उदयभानु चौबे ,आंचल कुमारी, एवं निशांत नवीन तिवारी की उल्लेखनीय भूमिका रही |मंच संचालक सत्येंद्र पांडे एवं संगीत आनंद ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन महाराजगंज यूपी के जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्त ने किया।




Recent Comments