नवविवाहित की हत्या मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज

मांझी(सारण) थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में हुई नवविवाहित की हत्या मामले में मृतक के भाई केदार बिन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. दर्ज प्राथमिकी केदार ने बताया कि मेरी बहन की शादी मुबारकपुर गांव निवासी मंजेश कुमार से 2018 में हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल के द्वारा दो लाख रुपये दहेज की मांग की जाती थी. इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी. लेकिन 17 तारीख को आखिर कर मेरी बहन की ससुराल के लोगो ने हत्या कर दी. दर्ज प्राथमिकी में पति मंजेश बिन, ससुर कामेश्वर बिन देवर मिथुन बिन, मैनेजर बिन,भूषण बिन,सास तथा मैनेजर बिन की पत्नी को नामजद किया गया हैं. प्राथमिमी दर्ज होने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.