दिल्ली के अस्पताल में मृत नगरा के युवक का इलाज के दौरान बकाया बिल 1.40 लाख बिना चुकाये सांसद रूडी ने परिजनों को दिलवाया शव

👉पीड़ित परिजनों ने भाजपा नेता मनोज सिंह से साधा था संपर्क –

मढ़ौरा/नगरा(सारण) : नगरा प्रखण्ड के नगरा निवासी शिवशंकर प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार जो नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल मे भर्ती थे, तथा ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई उनके परिजन हॉस्पिटल का बिल (RS-140000/-) चुकाने में असमर्थ थे तथा बिना पैसा लिये अस्पताल प्रशासन शव को रिलीज करने के के लिए तैयार नही थे।
इसकी सूचना बिक्रमपुर निवासी हेमनारयण सिंह और सुजीत सिंह ने भाजपा नेता मनोज सिंह को दी तथा सहयता की गुहार लगाई। इसको गंभीरता से लेते हुए मनोज सिंह सांसद राजीव प्रताप रूडी को सूचित किये जो अभी जर्मनी के दौरे पर हैं। सांसद महोदय मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए तुरंत मदद की आश्वासन दी। उसके थोड़ी देर बाद ही सांसद महोदय के दिल्ली निवास से ब्रज सिंह ने मनोज सिंह से फ़ोन पर मृतक के परिजनों के बारे मे जानकारी ली। इस दौरान मनोज सिंह तथा ब्रज सिंह मिनट-मिनट सम्पर्क में थे तथा अस्पताल से शव को रिलीज़ कराया और परिजनों को सौप दिया ।
इधर जब इस बात की खबर ग्रामीणों को लगी तो सभी ने सांसद महोदय की सराहना करते हुए कहा कि सांसद महोदय विदेश मे रहते हुए भी सक्रियतापूर्वक इस काम को अंजाम दिया। तथा सभी लोगों ने सांसद महोदय को धन्यवाद दिया।
सांसद महोदय तथा भाजपा नेता मनोज सिंह ने भी मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुःख की घड़ी में हमेशा परिजनों के साथ खड़े होने की बात कही तथा मृत सोनू कुमार के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।