दिब्यांग को सम्मानित कर उन्हें समाज के मुख्य धारा मे शामिल करना मेरा कर्तव्य बनता है-आनंद पाण्डेय 
#अंगवस्त्र से किया सम्मानित 
#सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट 
मांझी (सारण )
 दिब्यांग  को समाजिक  कार्यकर्ताओ ने दिया अंगवस्त्र ।शायद ही कभी कभी लोगों को किसी किसी के बारे में सोचने का मौका मिला है या कुछ लोगों दुसरे को करने को सोचते हैं। मांझी प्रखंड के कभी उपप्रमुख रहे आनंद पाण्डेय ने यह बातें मटीयार पंचायत में एक समाजिक कार्यक्रम में कहा उन्होंने तशलिम अंसारी को धन्यवाद देता हुए कहा कि पहली बार किसी नवजवान ने समाज के प्रति इतनी गहरी से सोच रखनेवाला व्यक्ति मिला है ।जो इस भागमभाग  जीवन में इन दिब्यांग  के बारे में सोचा आनन्द पाण्डेय ने कहा कि हर व्यक्ति का यह पहला कर्तव्य है कि समाज में दबे हुए लोगों का मदत करें आनन्द पाण्डेय ने कहा कि हर आदमी को जाति भावना से उपर उठकर गरीबों को हर संभव मदद कर चाहिए। इस मौके पर उपस्थित मटियार पंचायत के मुखिया जयप्रकाश महतो , जिला पार्षद प्रतिनिधि सुधार मिश्रा , रबिंद्रनाथ मिश्रा ने तशलिम अंसारी को धन्यवाद देता हुए कहा कि समाज में आजकल इसी तरह के नव जवानों की जरूरत है जो समाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले । और हर जरूरत मंदो को मदद पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएं।समाजिक कार्यकर्ता होने के नाते मेरा कर्तव्य बनता है की दिब्यांग व्यक्तियों के भी सम्मान के अपनी योगदान दे ।