मुख्यमंत्री निश्चित एवं सहायता भत्ता के तहत लिया गया आवेदन
#**************************************#
दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 
डोरीगंज
“”””””””””
विकसित बिहार के 7 निश्चय  आर्थिक हल ,युवाओं को बल कार्यक्रम के अन्तर्गत गड़खा प्रखंड  के मौजमपुर पंचायत मे एक दिवसीय  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए 44 व कुशल युवा कार्यक्रम केएएए तहत 200 युवाओं से आवेदन लिया गया। पुनः सभी युवाओं को 6 चांस जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में उपस्थित होने की तिथि बता दी गयी है। जहां वे अपने आवेदन के साथ संलग्न डाक्यूमेंट का सत्यापन करायेगे। आवेदन सही होने पर सहायता भत्ता के रूप में दो वर्षों तक एक  हजार रूपया प्रति माह सरकार के तरफ से खाते में दिया जायेगा। जबकि कुशल योजना के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा ।
शिविर में जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र सारण  के बहुद्देशीय सहायक श्री रौशन बरियार एवं श्री राम विनय सिंह,मुखिया धनंजय सिंह, शंभु सिंह,समेत  सभी वार्ड सदस्य , पंचायत विकास मित्र एवं ग्राम कचहरी के पंच गण उपस्थित थे।।