दिनदहाड़े एक दुकान पर लूटपाट करने आए नकाबपोश बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर किया जख्मी

मशरक (सारण) : मशरक डाकबंगला चौक के पास दिनदहाड़े एक दुकान पर लूटपाट करने आए नकाबपोश बाईक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति को मशरक पीएचसी से गंभीर स्थिति में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंची मशरक पुलिस ने मौके से अपराधी का एक लोडेड पिस्टल बरामद किया। हालांकि स्थानीय लोगों के घेराबंदी के बाद भी अपराधी भागने में सफल रहा।घायल व्यक्ति मशरक थाना क्षेत्र के मशरक तख्त गांव निवासी जानकी राम का 35 वर्षीय पुत्र किशोर राम बताया जाता है।घटना शुक्रवार को 2:30 बजे के करीब की है।आलू के थोक बिक्रेता शम्भू प्रसाद के दूकान पर लूटपाट करने आए बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने दुकानदार के कनपटी पर पिस्टल सटा कर गल्ला लूटने का प्रयास कर रहे थे तभी दुकान का पलदार उलझ गया।जिसके बाद अपराधियों ने पलदार को गोली मारकर जख्मी कर दिया।व्यवसायी के शोर पर पहुचें आसपास के लोगों को हथियार का भय दिखाकर अपराधी फरार हो गए।इस दौरान अपराधियों का एक लोडेड पिस्टल घटना स्थल पर ही छूट गयी। जिसे पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि अपाची बाईक पर सवार होकर दुकानदार को लूटने आए थे तीन अपराधी। घटना स्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही मढौरा एसडीओ पाण्डेय, डीएसपी धिरेन्द्र प्रसाद दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच शुरू किया।




Recent Comments