जमीनी विवाद में घायल युवक एक माह से है कोमा में,रेफरल अस्पताल में उपचार जारी
तरैया(सारण):21.09.2018।
बगही हरखपुर गाँव मे एक माह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई थी।जिसमे एक युवक गंभीर रूप से घायल था।जो एक माह से आज तक कोमा में है।घायल युवक बगही हरखपुर निवासी स्वर्गीय बिरजू राय के 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है।जो 20 अगस्त 2018 को जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था।जिसका उपचार 17 दिन पटना एक निजी अस्पताल में चला लेकिन युवक को होश नही आया।फिर युवक को दिल्ली रेफर कर दिया गया जहाँ उसका उपचार चला।फिर भी जब युवक को होश नही आया तो परिजन उसे पुनः रेफरल अस्पताल तरैया में वापस लेकर चले आये है।जहाँ बेहोश पड़े युवक का उपचार चल रहा है।घायल के परिजन सुदामा राय ने बताया की मरीज का हालत चिन्ताजनक है।अब वह अपनी अंतिम साँसे गिन रहा है।पटना और दिल्ली के चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण उसे रेफरल अस्पताल तरैया में पुनः एक माह के बाद एडमिट कर दिया गया है।घायल की विधवा माँ चंद्रावती कुँवर का रो-रो कर बुरा हाल है। पति को खो चुकी चन्द्रावती पहले ही टूट चुकी थी।अब बड़ा पुत्र जीवन मौत से अस्पताल में जूझ रहा है।जिससे उसके सामने गमों का पहाड़ टूट गया है।घायल की एक छोटी बहन सीमा और एक छोटा भाई हिमांशु है।
*जमीनी विवाद को लेकर हुआ था मारपीट जसमे छः पर घायल के चचेरे भाई ने दर्ज कराई है एफआईआर*
विगत 20 अगस्त को जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई थी।जिसमे चंदन को सर में गंभीर चोट लग गयी थी।जिससे वह कोमा में चला गया है।घायल के चचेरे भाई कुन्दन कुमार ने छः लोगो पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।




Recent Comments