कौशल विकास केंद्र पर बंटा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र
मढ़ौरा (सारण):
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रखंड के इसरौली सेंटर पर तीन दिवसीय आरपीएल प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ I

इस दौरान प्रखंड के अलग अलग गांव से प्रशिक्षण प्राप्त किये कृषक महिला पुरुष को स्किल्ड का प्रमाण पत्र भी दिया गया I संस्था के तरफ से किसान को डेहरी फार्म,मेज कल्टीवेटर,ट्यूबर क्राप कल्टीवेटर में प्रशिक्षण दिया गया I इस अवसर पर उपस्थित युवा भाजपा नेता युवराज भास्कर उर्फ गुनगुन ने कहा कि हुनरमंद होना अपने आप में बड़ी बात है I ज्ञान सीखना और सीखे गये ज्ञान का प्रमाण पत्र होना दोनों जरुरी है तभी किसान अपने ज्ञान का सही उपयोग कर सकते है I कौशल विकास के तहत किसान स्किल्ड हो रहे है और उन्हें मिले प्रमाण पत्र के आधार पर वे बैंक से लोंन प्राप्त कर सरकार से सब्सिडी और अपना रोजगार प्राप्त कर सकते है I इस जिला में यह सब कुछ पीएम नरेंद्र मोदी के सोच और सांसद राजीव प्रताप रूडी प्रयास से हो रहा है I निरंजन शर्मा ने कहा कि सांसद के प्रयास से जिला में कौशल का कई केंद्र चल रहा है जिससे युवा अलग अलग विद्या में स्किल्ड हो रहे है I नागेन्द्र राय ने कहा कि स्थानीय सांसद का युवा को कौशल युक्त करने की दिशा में काफी योगदान है I

इस अवसर पर मढ़ौरा नगर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह, श्यामनंदन विद्रोही सहित अन्य ने अपनी बात रखी I प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले किसानो में शामिल संभु मांझी,मंजू देवी,अनीता देवी,मिथलेश कुमार शर्मा सहित अन्य में स्किल्ड होने और इसका प्रमाण पत्र मिलने की ख़ुशी दिखी I