परवेज अख्तर/सिवान
दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में संत रविदास की जयंती मनाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने उनके जीवनी पर चर्चा करते हुए बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दिलाया। प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार ने संत रविदास को एक महान संत और समाज सुधारक बताया। जीरादेई प्रखंड क्षेत्र में तीतिर स्तूप पर स्थित बुद्ध मंदिर परिसर में बौद्ध उपासक शशि कुमार के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। नौतन प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कीलपुर में सेवानिवृत शिक्षक गंगासागर सिंह व प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, भगवानपुर हाट प्रखंड के एसएस उच्च विद्यालय में प्राचार्य लालबाबू कुमार, मध्य विद्यालय भीष्मपुर, रामपुर दीघरी में प्रधानाध्यापक मनोज शुक्ला, रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर हाईस्कूल में प्राचार्य डा. किरण मिश्रा, मैरवा प्रखंड के सेमरा गांव में स्थित डा. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के समीप पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह व समाजसेवी राम मूरत राम के संयुक्त नेतृत्व में संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई। मौके पर बौद्ध उपासक प्रमोद शर्मा, बलिंद्र सिंह, माधव शर्मा, हरिशंकर चौहान, अंकित मिश्रा, कमलेश पांडेय, अनिरुद्ध प्रसाद, दुर्गेश कुमार पांडेय, बैरिस्टर सिंह, जैनेंद्र कुमार सिंह, शिक्षक संजय कुमार सिंह, रवि कुमार यादव, रविंद्र कुमार रमन, लालजय कुमार, विरेंद्र कुमार यादव, जयमाला कुमारी, सिंधु कुमारी, ज्योति कुमारी, सुजाता कुमारी, भिखारी राम समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।
——————————




Recent Comments