जिलाधिकारी से पीडीएस के खिलाफ मुखिया ने किया शिकायत

#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) प्रखंड के सरेयां पंचायत के मुखिया ने जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर पंचायत के सभी पीडीएस दुकानदारो के खिलाफ शिकायत किया है।जिसमे माह जुलाई का राशन किरासन का उठाव कर गरीबो में वितरण नही किए जाने की शिकायत किया है।

मुखिया समीना देवी ने पत्र में लिखा है कि पंचायत के जन वितरक जुलाई माह का राशन का उठाव् कर गरीबो में वितरण नही किए है जिससे इस बरसात में गरीब मजदूरो को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है।वही आग्रह किया है कि मामले की जाँच कर न्याय करने की कृपा करे।