जयमाला के समय हुई चाकूबाजी में कई घायल
संवाददाता, एकमा
रसूलपुर थाना क्षेत्र के पकवाईनार में आयी बारात में हुई चाकूबाजी में कई लोगो के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि रसूलपुर थाना क्षेत्र के ही चपरैठा गाँव से बारात पकवाईनार में गणेश साह के घर आई थी।

सब कुछ सही तरीके से चल रहा था। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे को जयमाला डालने की तैयारी में थे तभी कुछ युवकों ने युवतियों पर फब्तियां कसने शुरू कर दिए। इसका विरोध स्थानीय युवकों ने किया जिसके बाद विरोध बढ़ा। विरोध बढ़ने के बाद कुछ लड़कों ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ चाकू भांजना शुरू किया। इस चाकूबाजी में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलो का इलाज निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। वही चाकूबाजी करनेवाले लडके को स्थानीय लोगो ने पकड़ रखा है।
इस चाकूबाजी से कुछ देर के लिए वधु पक्ष के दरवाजे पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। स्थानीय लोगो ने ही स्थिति को नियंत्रित किया व शांतिपूर्ण तरीके से वर वधु की शादी कराई।