बेतिया – नरकटियागंज :–वार्ड सचिव के चुनाव को लेकर ग्रामीण हुवे गोलबंद

न्यूज इनपुट चंदन गोयल नरकटियागंज प.चम्पारण बिहार:–
प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज मलदहिया पोखरिया के वार्ड नम्बर दस के कई महिलाओं समेत दर्जनों के संख्या में ग्रामीणों ने वार्ड सचिव पद पर चुने गए निशा के विरोध कर रही वार्ड सदस्या ऊषा देवी पति अरुण राम के विरुद्ध में प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन करते हुवे मुर्दाबाद के नारे लगाये। वार्ड नम्बर दस के निवासी दिनेश राम व लगभग डेढ़ दर्जन लोगों न अपने अपने हस्ताक्षर युक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी के नाम एक लिखित आवेदन के माध्यम से गुहार लगाया है कि प्रखंड कार्यालय से भेजे गए पदाधिकारियों ,उक्त पंचायत के मुखिया ,उप मुखिया के मौजूदगी में वार्ड सदस्या ऊषा देवी द्वारा चयनित स्थल व निर्धारित समयानुसार सैकङो के संख्या में स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सर्व सम्मति से चुने गए निशा का चुनाव नियम संगत व जायज है जिसे वर्तमान वाड सदस्या ऊषा देवी पूर्वाग्रह की भावना से जनमानस के भावनाओ को ठेस पहुचाने के असफल प्रयास कर रही है।जो लोकतंत्र का हत्या करने जैसा है ।उपस्थित जनसमूह ने बताया कि अगर पदाधिकारी ऊषा देवी के प्रभाव में आकर कोई अनुचित निर्णय लेते है तो हमलोग अनुमण्डल पदाधिकारी के समक्ष उग्र प्र्दशन पर बाध्य हो जाएंगे ।और इसका जिम्मेवार प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार राम होंगें ।
।मौके पर गौतम राम,सुगंध राम ,कान्ति देवी, भारतेंदु पश्वान,रम्भ देवी,लक्ष्मण राम सहित दर्जनों के संख्या में लोग मौजूद रहे ।