अमनौर/सारण: कोरोना जैसे वैश्विक महामारी में भी समाचार संग्रह कर रहे पत्रकार व अखबारों को घर घर तक पहुंचाने वाले हॉकर जैसे कर्मवीरों को अमनौर के समाजसेवी व शिक्षक नवीन पुरी ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. शुक्रवार को अपने शादी के तेरहवीं वर्षगांठ पर शिक्षक नवीन पुरी ने अपने आवासीय परिसर पर कोरोना महामारी को लेकर हुए लॉकडाउन के दौरान भी अपनी जान की परवाह न कर अपने कर्तव्यों का पालन करनेवाले कर्मवीर आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों व हॉकरो को अंगवस्त्र भेंट कर फुलो से बारिश कर उन्हें सम्मानित करने का काम किया है. इस दौरान सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखा गया. इस दौरान समाजसेवी व शिक्षक नवीन पुरी ने कहा कि कोरोना महामारी के समय संक्रमण से बचाव व डर से लोग लॉकडाउन का पालन करते हुए जहां अपने घरो मे हैं . वैसे समय समाचार की महत्ता बढ़ जाती है. समाचार संकलन वाले पत्रकार तथा घर घर अखबार बांटने वाले अपनी जान हथेली पर लेकर अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी ,पत्रकारगण व हॉकरो को इस कोरोना वैश्विक महामारी के समय योद्धा के रूप में कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए.जो कार्य कर रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं. इनलोगो का हौसला अफजाई होना चाहिए. इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व मुखिया विजय कुमार विद्यार्थी, पत्रकार राजेश उपाध्याय ,कुलदीप महासेठ ,मनोज सिंह,पंकज मिश्रा,दीपक कुमार, प्रभात कुमार सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह ,गरीब विकास मंच सचिव बबन सिंह ,वार्ड सदस्य मिथिलेश गोस्वामी, राजू गोस्वामी रंजन कुमार ,अंकित पूरी, हॉकर सनी कुमार, रोबिन कुमार छोटेलाल, सुरेंद्र प्रसाद मौजूद थे.





Recent Comments