तरैया(सरन)।18.01.2020:
दहेज में बुलेट व छः लाख रुपये नही देने पर विवाहिता को घर से निकाल दिया गया है।घटना तरैया थाना क्षेत्र के टिकमपुर गांव की है।इस सम्बंध में पीड़िता प्रियंका कुमारी ने स्थानीय थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पति रंजेश कुमार सिंह, ससुर अग्निदेव सिंह, सास शैल देवी व ननद भगवानपुर थाना क्षेत्र के रतन पड़ौली गांव निवासी रीता देवी को अभियुक्त बनाया गया हैं।पीड़ित का कहना है कि मेरी शादी 8 जुलाई 2019 को हिन्दूरीति रिवाज से हुआ था।शादी के बाद जब अपने ससुराल आयी उसी दिन से उक्त लोगो द्वारा दहेज के रूप में एक बुलेट व छः लाख रुपये मांगने लगे।जब मैं बोली कि मेरे पिता के पास पैसा नही है तो सभी लोग जान मारने के नियत से पटककर गला दबाते हुये मुक्का और फैट से मारने लगे।और बोले जब तक अपने बाप से पैसा लेकर नही आएगी तब तक घर मे नही रखेंगे।मेरे पिता द्वारा पंचायती किया गया लेकिन मेरे पति,ससुर, सास व ननद बात मानने को तैयार नही है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।




Recent Comments