- जम्मू के अवंतिपुरा में वर्ष के नीचे दबने से हो गयी थी मौत
- पटना एयरपोर्ट से महारजगंज के हहवां पहुंचा शव

परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज. थाना क्षेत्र के हहवां गांव निवासी व एयरफोर्स जवान सुनील कुमार साह का शव शनिवार को गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया. जवान सुनील कुमार साह की मौत जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिला स्थित अवंतीपोरा में 14 जनवरी को बर्फ़ की चट्टान में दबने से हो गयी थी. इस घटना में छह एयरफोर्स के जवान दब गये थे. उक्त गांव निवासी श्यामलाल साह का पुत्र है. पुलवामा से शव पहले पटना एयरपोर्ट पर पहुंचा. वहां से शव गांव पहुंचा. शव पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मां दुलारी देवी, पत्नी ममता देवी, बहन मीरा व माधुरी का रो-रो कर बुरा हाल थ. शव के साथ एयरफोर्स के आठ जवान भी आये थे.
2007 में हुई थी शादी-
सुनील कुमार की शादी 2007 में ममता कुमारी के साथ हुई थी. सुनील को एक नौ वर्षीय पुत्र एवं एक छह वर्षीय पुत्री है. पति के शहीद होने के बाद पत्नी ममता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था. वे काफी मिलनसार और होनहार थे. पिता तरुण सिंह आंखों के आंखों में आंसू जरूर था, पर देश के लिए बेटा को शहीद होने पर गर्व था, जिसने देश की रक्षा में अपनी जान न्योछावर कर दी.

सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार-
पुलवामा से आये एयर फोर्स जवान का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ गांव के श्मशान घाट में कर दिया गया. मृतक जवान के आठ वर्षीय पुत्र अंश ने मुखाग्नि दी. दाह संस्कार में एयर फोर्स के आठ जवान, बीडीओ नंदकिशोर साह, पुअनि शंकर उनाव, पूर्व जिला परिषद अजय कुमार मांझी, खुर्शीद अंसारी, जिला परिषद खादिम अंसारी, मुखिया मंसूर आलम, मुखिया परमात्मा प्रसाद, पूर्व मुखिया, जयराम यादव, लालबाबू यादव के अलावें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे.




Recent Comments