●साक्ष्य को मिटाने की नीयत से चोरी छिपे शव जलाने का मायके वालों ने लगाया आरोप

मढ़ौरा(सारण): दहेज के लिये एक नवविवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले शव को चोरी छिपे जला रहे थे । सुचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर शव के अवशेष को बरामद किया और पोस्टमार्टम ले लिये भेजा । मामला
गौरा ओपी क्षेत्र के महम्मदपुर का है । जहा दहेज में बाइक नही मिलने पर नवविवाहिता की हत्या कर चोरी छिपे शव को जलाने के प्रयास किया जा रहा था । इस संबंध में मृतिका रेखा देवी के पिता सिसवां निवासी दशरथ राय ने प्राथमिकी दर्ज कराया है । प्राथमिकी में ससुराल वालों पर दहेज में बाइक नही मिलने पर हत्या कर देने की बात कही है। पिता ने कहा है कि ससुराल के लोग हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से देर संध्या चोरी छिपे शव जलाने का भी प्रयास कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता को बुझाकर अर्ध जले हुए शव के कुछ अंश को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा । प्राथमिकी में मृतक रेखा देवी के पति कमलेश राय व ससुरालवाले मुंशी राय, ननकी राय, शत्रुघ्न राय, अमरेंद्र राय, हरिचरण राय को नामजद किया है । मृतिका के पिता ने अपने आवेदन में बताया है कि वे बीते वर्ष मार्च में उनकी पुत्री की शादी गौरा महम्मदपुर निवासी मुंशी राय के 24 वर्षीय पुत्र कमलेश राय से हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी। सामर्थ्य अनुसार दान दहेज भी दिया था। शादी के बाद से ही मोटरसाइकिल के लिये ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे । जानकारी मिलने पर कई बार वे जाकर बीच बचाव किये थे । बुधवार की संध्या गांव एक ग्रामिण ने उन्हे सूचना दी कि उनकी पुत्री की हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसे महम्मदपुर चंवर के कटहा पोखर के समीप जलाया जा रहा है । जब वे अपने परिचितो के साथ वहां पहुचे तो शव जला रहे सभी लोग भाग गये । सूचना मिलने पर पहुंची गौरा पुलिस ने जल रही चिता को बुझाकर शव के बचे अवशेष को जब्त कर लिया । पुलिस ने जब्त शव के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिये भेजा दिया है । पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।