इसुआपुर(सारण)।
स्थानीय थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव से दक्षिण स्थित चंंवर के पानी से शनिवार की संध्या एक छात्रा का शव निकाला गया। जिसकी पहचान उसी गांव के संजय राय की 13 वर्षीया पुत्री कुसुम कुमारी के रूप में की गई है। छात्रा दिन के लगभग 2 बजे जलावन के लिए खरपतवार काटने चंवर में गई थी। जो शाम तक वापस नहीं लौटी तो घरवाले उसे ढूंढने लगे। इसी दौरान लोगों ने चंंवर के गहरे पानी में एक दुपट्टा तैरते हुए देखा। जिस गड्ढे में ढूंढ़ कर बच्ची को निकाला गया। जो मृत पाई गई। घटना के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। कुसुम चार बहनों में सबसे बड़ी थी। वह उत्क्रमित मध्य विद्यालय अचितपुर में पढ़ती थी। घटना के बाद पिता संजय राय, माता ज्ञांती देवी, छोटी बहनें काजल, शिल्पी तथा छोटी दहाड़ मार कर रो रही थी। जिसे देख लोगों का कलेजा फटा जा रहा था। वार्ड सदस्य रामबाबू राय ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी। वहीं रामबाबू राय, पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा, विजय राय, राजेश राय, छोटू राय, मोतीलाल राय,अभिषेक पांडेय व अन्य लोगों ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया तथा उनका ढ़ाढ़स बंधाया।