वैशाली में अब मनचलों की खैर नही :-कुमारी अनुपमा
वैशाली जिले के सभी हाई स्कूलों में निशुल्क दी जा रही है कराटे की प्रशिक्षण
#प्रेम कुमार

हाजीपुर (वैशाली)
हाजीपूर के साम्पोषित उच्च माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर में वैशाली समाज विकास संस्था द्वारा सेंसई कुन्दन कुमार की निगरानी में छात्राओं को मनचलों से निपटने के लिए निशुल्क कराटे की प्रशिक्षण दी जा रही है ताकि छात्राएं भविष्य में खुद की आत्मरक्षा कर सकती है। और आत्म रक्षा के लिए गुर सिखाए गयी।

इस प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर कुमारी अनुपमा ने बतायी कि वैशाली जिला अधिकारी रचना पाटिल के आदेशानुसार वैशाली के सभी हाई स्कूलों में नवमी और दशमी की छात्राओं को कराटे की प्रशिक्षण देने के लिए चालीस टीम बनाई गई है। और प्रत्येक टीम एक दिन में दो हाई स्कूलों में प्रशिक्षण देगी। इस दौरान छात्राएं के साथ-साथ शिक्षिकाएं भी कराटे प्रशिक्षण में भाग ली ।




Recent Comments