
दहशत : रंगदारी नहीं देने पर की पांच राउंड फायरिंग
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मामलें की तहकीकात में जुटी
सोनपुर। सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में आए दिन लूट, छिनतई के साथ-साथ अन्य अपराध की घटनाएं बढ़ जाने के कारण लोगों को जीना मुहाल हो गया है वहीं स्थानीय पुलिस लगातार छापामारी कर रही है फिर भी अपराधी प्रवृत्ति के युवकों ने घटना को अंजाम देने में पीछे नहीं हट रहा है, जिसके कारण लोग सहमे हुए हैं ऐसा ही दो मामला सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोविंदचक मोड़ के समीप शुक्रवार तथा शनिवार को दो अलग-अलग समय पर गोलियां चली। हालांकि गोली चलने से किसी की हताहत होने की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को गोविंदचक पेट्रोल पंप स्थित मिठाई की दुकान पर बगल के गांव के कुछ युवाओं के बीच दुकानदार से रंगदारी मांगने के लेकर तू -तू मैं -मैं हुआ। आसपास के लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला को रफा-दफा कर दिया। इसी को लेकर शनिवार को लगभग 10 की संख्या में पहुंचे हमलावरों ने उक्त मिठाई की दुकान पर पहुंचकर काउंटर को तोड़फोड़ किया तथा वहां 5 राउंड फायरिंग की हालांकि फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं दुकान के अंदर हुई इस मारपीट की तस्वीर दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। दुकान के संचालक चक दरिया के मोहन कुमार यादव ने 7 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाना में आवेदन दिया है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले 31 दिसंबर की शाम रंगदारी में मोटी रकम की मांग की गई। उनके द्वारा रुपए देने में असमर्थता जताई गई तो आरोपियों ने शनिवार को यहां पहुंच कर मारपीट किया तथा फायरिंग की। इस मारपीट में दुकान का काउंटर का शीशा फूट गया। इस संबंध में पूछे जाने पर सोनपुर के कार्यकारी थानाध्यक्ष देव आनंद कुमार ने बताया कि सूचक के आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार की शाम एक स्कॉर्पियो सवार ने घेघटा के समीप सड़क के बगल में लगाए ट्रैक्टर को धक्का मार दिया। ट्रैक्टर घेघटा का बताया जा रहा है। वही इस बात को लेकर ट्रैक्टर मालिक तथा स्कार्पियो सवार में बैठे लोगों से तू- तू मैं -मैं और हाथापाई हुई। मारपीट से बचने के लिए स्कार्पियो सवार हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकले।




Recent Comments