गैरमजरुआ जमीन से हटाया अवैध कब्जा
भगवानपुर हाट (सिवान) : अंचल क्षेत्र के महम्मदपुर गांव स्थित काली स्थान परिसर के पास आम गैरमजरूआ जमीन पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए कब्जे को सीओ युगेश दास ने जिला पुलिस बल के सहयोग से शुक्रवार को खाली कराया। इस दौरान पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष बल मौजूद थे। ज्ञात हो कि इस सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए गांव के सैकड़ों लोगों ने सीओ के यहां अतिक्रमण वाद दायर किया था, इसके फैसले पर भूमि का अमानत कराकर 0.5 डिसमिल जमीन पर से नाद, खूंटा, मड़ई, चापाकल, रखा ईंट आदि हटा कर खाली कराया गया।




Recent Comments