• धनबाद में कार्यरत हवलदार की हृदयाघात से हुई थी मौत

छपरा । धनबाद में कार्यरत सीआईएसएफ में हवलदार शमशेर सिंह की हार्ट अटैक से मौत के बाद उनका शव पैतृक गांव दरियापुर थाना क्षेत्र के बारवे गांव पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वही शव को देखने के लिये गांव के आस पास से लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ।परिजनों के अनुसार जुलाई 2021 को उनका रिटायरमेंट था ।घटना की सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह ने धनबाद डीएम से संवाद स्थापित कर घटना की विस्तृत जानकारी लेकर परिजनों को अवगत कराते रहे । धनवाद से शव लेकर पहुंचे सीआईएसएफ के एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को आचनक हार्ड अटैक असर हुआ ।जिन्हें धनवाद में प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच लाया गया।जंहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई । उन्होंने बताया कि उनके शव को सीआईएसएफ के जवानों ने सलामी दी तब उनके शव को उनके पैतृक गांव लाया गया है।इस दौरान सीआईएसएफ के एएसआई रंजीत कुमार ने कहा कि एएसआई समसेर सिंह एक बहादुर सैनिक थे।उन्होंने कहा कि इस परिवार की सरकार व प्रशासन से मदद को लेकर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।घटना को लेकर पत्नी गायत्री देवी,पुत्र कर्मवीर सिंह,श्रीनिवास सिंह,पुत्री अनुराधा देवी,अर्चना देवी,वीणा देवी,पौत्र अभिजीत सिंह,भोलू,का रो रो कर बुरा हाल हैं।घटना की सूचना पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह,रणधीर सिंह, रामानन्द सिंह , जितेन्द्र सिंह ,मुखिया ब्रजेश सिंहसमाजसेवी मिथलेश कुमार, सोनू कुमार , सहित कई लोगों ने मृतक हवलदार के शव पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बढ़ाया।
–/–




Recent Comments