• गड़खा, परसा और रिविलगंज प्रखंड के कई प्रखंड स्तरीय क्वारेंटीन कैम्पों का डीएम ने किया निरीक्षण

परसा/छपरा । जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय के द्वारा सारण जिला के गड़खा, परसा और रिविलगंज प्रखंड के कई प्रखंड स्तरीय क्वारेंटीन कैम्पों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कैम्पों में उपलब्ध करायी गयी व्यवस्थाओं को देखा और आवासितों के कमरे में जाकर उनसे बात की और उनकी समस्या के बारे में भी पूछा। जिलाधिकारी रसोइ घर में भी गये और वहाँ तैयार किये जा रहे भोजन की गुणवता देखी। जिलाधिकारी के द्वारा कैम्पों में आवासितों की प्रति दिन हेल्थ स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा अंचलाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी आवासितों का पंजीकरण कराना और आधार के साथ खाता विवरणी प्राप्त कर उसे आपदा विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर काराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी के द्वारा क्वारेंटीन कैम्पों पर कैम्प प्रभारी का नाम, पदनाम और मोबाईल नंबर भी लिखवा देने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के द्वारा गड़खा प्रखंड के मध्य विद्यालय चैनपुर भैसवारा, परसा प्रखंड के उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज परसा और रिविलगंज प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय सेमरिया पूर्वी का निरीक्षण किया गया और पदाधिकारियों को जरूरी निदेष दिया गया। निरीक्षण के समय प्रषिक्षु आईएसस वैभव श्रीवास्तव तथा संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी भी उपस्थित थे।
• जनादेश/परसा । प्रखंड स्तिथ कोरोटाइन सेंटर का डीएम सुब्रत कुमार सेन तथा एडीएम डॉ गगन कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय कोरटाइन सेंटर का निरीक्षण किया।डीएम ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा,महिला सेंटर कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय विशुनपुर का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में डीएम ने महिला पुरुष प्रवासियों से सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए प्रवासियों से खान पान बिजली सामग्री समेत कई जनकारिया लिया।साथ ही डीएम ने भंडार गृह का निरीक्षण किया।निरीक्षन के उपरांत डीएम ने कहा कि सभी सेंटर सुचारू रूप से चल रही है।जो भी कमी होगी जल्द ही सुधार कर लिया जायेगा।इस दौरान परसा बीडीओ रजत किशोर सिंह सीओ राम भजन राम थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ईओ किशोर कुणाल बीएससो अरविन्द कुमार पासवान आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments