
डीडी बिहार पर रविवार 14 अप्रैल को लाइव प्रोग्राम में दर्शक लोक गायक रामेश्वर गोप के पारंपरिक लोकगीतों का उठाएंगे आनंद
—————————-
छपरा : सरकारी टीवी चैनल डीडी बिहार जिले के लोक गायक रामेश्वर गोप के एक घंटे का लाइव प्रोग्राम प्रसारित करेगा।टीवी चैनल के चर्चित और लोकप्रिय कार्यक्रम बिहार बिहान में गायक गोप को शिरकत करने का मौका मिला है।14 अप्रैल रविवार को सुबह आठ से नौ बजे तक प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में गायक गोप भोजपुरी के पारम्परिक लोकगीतों में लोक जीवन के विविध रंगों को अपने दर्शकों के साथ शेयर करेंगे।भोजपुरी क्षेत्र में रामनवमी पर्व पर गाये जाने वाले पारम्परिक गीत संगीत के साथ साथ सारण की धरती से जुड़े भिखारी ठाकुर, महेन्द्र मिसिर के गीतों पर आधारित कार्यक्रम गोप प्रस्तुत करेंगे।गायक रामेश्वर ने बताया कि दूरदर्शन के इस चर्चित कार्यक्रम में मौका मिलना उनके लिए बहुत ही सौभाग्य की बात है।यहां चर्चित लोगों का लाइव प्रोग्राम प्रसारित होते रहते हैं।




Recent Comments