इसुआपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के केरवां बाजार पर दबंगों द्वारा एक दुकान में तोड़फोड़ मचाई गई। वहीं दुकान में रखे सामान और नगदी लूट लिए। यह सब वारदात दुकानदार के सामने ही किया गया। गृहस्वामी सह दुकानदार परसा गांव निवासी सुरेश सिंह ने इस संबंध में इसुआपुर थाने में लिखित शिकायत की है। जिसमें कहा गया है कि फेनहरा गांव के हरि किशोर राय, जय राम राय, नितेश कुमार राय, अनूप कुमार राय तथा अरुण कुमार राय गुरुवार की सुबह केरवां बाजार पर पहुंचे तथा दहशत फैलाकर मेरे दुकान को तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर दिया। साथ ही दुकान में रखे तीस हजार रुपए नगद लूट कर भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।