बैकुंठपुर। महम्मदपुर एवं बैकुंठपुर थाना क्षेत्रों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए घायलों में खजूहट्टी गांव के ब्रजकिशोर महतो, सोनी कुमारी तथा मोहन लाल शामिल हैं। घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।