करें योग, रहें निरोग : अविनाश
संवाददाता, एकमा
एकमा विधानसभा क्षेत्र के रसूलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। रसूलपुर के अनुरागी ब्रह्म स्थान पर आयोजित इस योग शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आमलोग भी शामिल हुवे। उपस्थित लोगों ने इस शिविर में योगाभ्यास किया।

भाजपा पश्चिमी मंडल के मंडल अध्यक्ष अविनाश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि नियमित रूप से योग करके खुद को निरोग रखा जा सकता है।
इस अवसर पर शैलेन्द्र सिंह, धीरज दुबे, पलक प्रतीक, राहुल दुबे, गुड्डू सोनी, विवेक कुमार, कृष्णा कुमार तिवारी, रवि कुंवर आदि उपस्थित थे।




Recent Comments