सोनपुर । सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत परमानंदपुर के कल्लू घाट स्थित बन रहे बंदरगाह में चल रहे कार्य के दौरान क्रेन में अचानक शनिवार को आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया । जहां उपस्थित मजदूरों एवं ग्रामीणों के सहयोग से क्रेन में लगी आग सूजबुज के साथ आग पर काबू पा लिया गया लेकिन ट्रेन में लगे मशीनरी पार्ट्स जल गए।