थाना में लगा जनता दरबार
तरैया(सारण)।28.12.2019/
तरैया थाना में जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर शनिवार को सीओ वीरेन्द्र मोहन और थानाध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार लगाया गया।जिसमें विभिन्न गाँवो से चार मामले आये।जिसमे किशुनपुरा गांव निवासी लालू राय ने जमीन अतिक्रमण संबंधित ,शहनेवाजपुर गांव निवासी किताबुद्दीन ने दूसरे ब्यक्ति द्वारा जमीन पर कब्जा करने संबंधित, बेलहरी गांव निवासी सुनीता देवी ने जमीन हड़पने संबंधित और चैनपुर पंचायत के पकड़िया टोला के ग्रामीण जनता ने सड़क अतिक्रमण मुक्त करने की मांग संबंधित आवेदन दिये।सीईओ ने सभी आवेदनों को निष्पादन के लिए जांच में भेज दिया।




Recent Comments