सारण सांसद ने सोनपुर पहुंचकर छठ घाटों का किया निरीक्षण

● सोनपुर मेला को लेकर अभी भी संशय बरकार

● लोग खुद ही मेला लगाने के लेकर पूरी तरह से तैयार

सोनपुर। सोनपुर के नमामि गंगे घाट पर सारण सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि ने पहुंचकर कालीघाट से लेकर नारायणी घाट ,पुल घाट तक का निरीक्षण किया।  निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत, प्रशासन और स्थानीय लोगों को छठ महापर्व के लेकर घाटों पर पूर्ण व्यवस्था को देख कर संतुष्ट दिखे।  उन्होंने सोमवार के देर शाम सोनपुर पहुँच कर विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला के लेकर उन्होंने उपस्थित लोगों की जनभावना  का सम्मान करते हुए कहा कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए राज्य और देश के विभिन्न हिस्से से आने वाले लाखों श्रद्धालु के लिए प्रशासन हर तरह की व्यवस्था करेगी, वहीं जहां लाखों लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान करने आएंगे तो वहां मेला जैसा दृश्य दिखेगा ही । उन्होंने कहा कि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन व स्थानीय लोगों को कोरोना गाइड लाइन के पालन करते हुए एहतियान व्यवस्था करनी चाहिये। उन्होंने कहा कि जिस तरह से देश में बड़े आयोजन हो रहे हैं विश्वास है कि सरकार उचित निर्णय हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले के आयोजन को लेकर लेगी ।