तैलिक साहू सभा के आयोजन में लिये गये अहम निर्णय
परवेज अख्तर/सिवान;
मैरवा (सीवान) नगर के अतिथि भवन में बिहार प्रदेश तैलिक साहू सभा के तरफ से एक सभा का आयोजन किया गया।आयोजन की अध्ययक्षता अरविंद प्रसाद ने की। सभा के कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार प्रदेशअध्यक्ष रणविजय साहू अखिल भारती साहित्य परिषद के प्रदेश मंत्री डॉ उमाशंकर प्रसाद साहू, जिलाअध्यक्ष जग्ननाथ प्रसाद, गौतम प्रसाद, महासचिव ओमप्रकाश साह आदि ने दीपप्रज्वलित कर किया। अपने उद्घाटन भाषण में विजय साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश हमारी जाति की आबादी 7% है। हम दानवीर भामा साह के वंशराज हैं। हमारे खून में ही सेवा भाव है। परंतु हमारे समाज को प्रताड़ित किया जाता है। हत्या और लूट होती है ।पिछले 18 माह में 70 हत्या हत्याएं हमारे समाज के लोगों पार्टी के द्वार एमएलसी बनाया जा रहा है।परंतु 2018 के एमएलसी के चुनाव में हमारे जाति को टिकट से वंचित किया गया। उन्होंने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव में हमारे जाति को आबादी के अनुसार भागीदारी के लिए पटना के गांधी मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। आने वाले विधानसभा में जो राजनीतिक दल अधिक भागीदारी रहेगा उसी पार्टी को हमारा समाज समर्थन करेगा। डॉ उमाशंकर प्रसाद साहू ने संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय सदस्य बनाने पर बल दिया ।वहीं सीवान जिले में तैलिक साहू भवन बनाने की मांग रखी गई ।जिला मंत्री जगलाल प्रसाद ने कहा कि सीवान में जल्द से जल्द तैलिक साहू भवन का निर्माण की प्रक्रिया शुरू किया जाएगा। साथ ही सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।इस अवसर पर मंडल के प्रदेश समिति के सदस्य गौतम साह तिरहुत प्रमंडल के हीरा लाल साहू ,महासचिव ओमप्रकाश साह ओंकार प्रसाद गुप्ता डॉ. अशोक कुमार पशुपतिनाथ प्रसाद, सुभाष प्रसाद गुप्ता ,अभिमन्यु गुप्ता, शंभू प्रसाद गुप्ता, अरुण जी गुप्ता रविंद्र गुप्ता, डॉ. विद्या भूषण गुप्ता, सोनू गुप्ता, सूरज गुप्ता सही सैकड़ों तैलिक साहू समाज के लोगों ने सभा को संबोधित किया।




Recent Comments