दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
महात्मा गाँधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर पर जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण बेतिया ने, बेतिया नगर के हरिवाटिका चैक पर अवस्थित गाँधीजी की प्रतिमा पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, महात्मा गाँधी की जयंती पर, जिला प्रशासन की और से अपर समाहर्ता अंसार अहमद ने गाँधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विद्यानाथ पासवान, जिला कल्याण पदाधिकारी, डी.पी.ओ., आईसीडीएस, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेतिया, स्काउट एंड गाइड के कैडेट्स, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने गाँधीजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।





Recent Comments