तेज धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/ जमुई : जलवायु परिवर्तन एवं नक्षत्र बदलने के बाद जहां कृषि से जुड़े लोग उम्मीद और आशा लगा बैठे हैं वही आम नागरिक सहित बच्चे बूढ़े एवं महिलाएं उमस भरी गर्मी में खा से परेशान नजर आ रहे हैं बताते चलें कि

इधर कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की धूप व उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्म हवा से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। लू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को प्रचंड धूप तथा उमस भरी गर्मी के चलते घरों में बच्चे बूढ़े एवं महिलाओं गर्मी के कारण बेचैन दिखे तापमान बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस गर्मी के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। उमस भरी गर्मी का ही असर है कि दोपहर में सड़कें वीरान हो जाती है । बच्चें बीमार हो रहे हैं। अस्पतालों व निजी क्लिनिकों पर गर्मी से पीड़ित मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। सूरज की ताप से बचने के लिए लोग जब जरूरी कार्य है तभी घरों से बाहर निकल रहे हैं। तापमान में वृद्धि तथा उमस भरी गर्मी होने के कारण खेत में काम करने वाले किसानों व मजदूरों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है ।

खेतों में फसल लगाने के लिए काम कर रहे किसानों व मजदूरों का भी गर्मी से बुरा हाल हैं। शहर के स्थानीय लोग चंदन कुमार , संतोष कुमार सिंह सौरव कुमार सिंह , सुनील कुमार , अंकित केसरी इंद्रदेव यादव मुकेश कुमार, अमित कुमार कहते हैं कि जमुई के झाझा बस स्टैंड , मसौढ़ी चौक बस स्टैंड, कचहरी चौक , महाराजगंज चौक, सब्जी बाजार , अतिथि पैलेस चौक तथा मुख्यालय जाने वाली सड़कों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रहती है, लेकिन दो- तीन दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोग कम नजर आ रहे हैं ।

–कोट–

सदर अस्पताल के डॉ अरविंद कुमार ने बताया कि कच्चे प्याज, नींबू पानी, खीरा व मौसमी फलों के जूस का सेवन करें। सूती वस्त्र, काला छाता व रंगीन चश्मा का इस्तेमाल करें। बाइक चालक हेलमेट लगाना न भूलें । गर्मी से बचने के लिए पानी का सेवन ज्यादा करें। खाली पेट न रहें।