
दैनिक खोज खबर/अमनौर(सारण)। शनिवार की देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के एस एच 73 अमनौर- सोनोहो मुख्य पथ ढोरलाही छपरा अभिमान गाँव मे अनियंत्रित एसयूवी कार ने शादी के मंगल रस्म पूरी कर रही महिलाओं के समूह में आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया, जिसमें तीन लोगों की जान चली गई। बुरी तरह से घायल तीन लोगों को रेफर किया गया हैं, जो फिलहाल इलाजरत हैं. मृतकों में उपेन्द्र राय की पत्नी देवमुनी देवी (45) वर्ष व उनकी पोती दीपिका कुमारी (8), तीसरा मृतक कृष्णा राय की पत्नी फुलपतिया देवी ( 40 वर्ष) बताई जा रही है। घटना के बाद घायलों का उपचार के लिए अमनौर व परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए पटना पीएमसीएच ले जाया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों व स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये और मुख्य सड़क को घंटों जाम कर दिया .सूचना के बाद अमनौर- भेल्दी मकेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की बावजूद ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. वहीं आक्रोषित ग्रामीणों ने दोनों मृत शव को बीच सड़क पर रख सड़क को जाम कर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे हैं.सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने बंधक बने कार चालक व उसके बीबी व बच्चों पुलिस छुड़ाने में कामयाब रही। समाचार प्रेषण तक परिजन व स्थानीय ग्रामीण काफी आक्रोशित थे।





Recent Comments