सारण :फिल्म ‘पदमावत’ का विरोध जारी, हुआ पुतला दहन #अजहर करीम इसुआपुर . फिल्म ‘पदमावत ‘ के विरोध में सुप्रीम कोर्ट के आदेश में संशोधन किए जाने से ईंकार के बाद लोग और उग्र हो गए .बुधवार को राजपूताना युवा मंच इसुआपुर के बैनर तले इसुआपुर बाजार पर आक्रोशित युवाओं ने संजय लीला भंसाली ,अभिनेता रणवीर सिंह तथा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का पुतला दहन किया .इसके पूर्व विरोध मार्च भी निकाला गया .भंसाली तुम एक काम करो ,चुड़ी पहनकर डांस करो .बिहार में पदमावत को वैन करो ,वैन करो ,आदि नारे लगाए गए. पुतला दहन के बाद नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन व आंदोलन जारी रहेगा .वहीं पीएम को पत्र लिखकर देशव्यापी वैन लगाने की मांग किए जाने की बात कही गई .कार्यक्रम में छात्र नेता रणवीर सिंह ,राजेश प्रताप सिंह ,जिला पार्षद प्रतिनिधि बिजेन्द्र सिंह ,मोखतार सिंह ,टिन्कु सिंह ,झल्टू सिंह ,अंकुश प्रताप सिंह ,राहुल सिंह ,विवेक कुमार सिंह ,मंटू सिंह ,नीतेश ,राजू ,गुड्डू ,विमलेश ,धर्मेन्द्रराय , आलोक ,जीतू ,तनय , रंधीर समेत सैकड़ों राजपुताना युवा मंच के कार्यकर्ता शामिल थे .