सिवान।मैरवा थाना क्षेत्र के तीतरा-बंका मोड़ के बीच शुक्रवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज नजदीक के एक निजी अस्पताल में कराया गया। घायलों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी रमेश कुमार व अनुप कुमार के रूप में हुई है। घायलों के स्वजनों ने बताया कि दोनों कार में सवार होकर एक शादी में शामिल होने नौतन गए हुए थे। लौटने के क्रम में कार की टक्कर ट्रक से हो गई। इससे दोनों घायल हो गए।-




Recent Comments