
पानापुर(सारण)प्रखंड के बेलौर में तीन दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है । 16 से 18 सितंबर तक मुखिया अंशु देवी के सेमराहा स्थित आवास पर आयोजित इस कैम्प में आमलोग वृद्धापेंशन ,विधवा पेंशन ,जाति ,आवासीय एवं आय प्रमाण पत्रों के अलावे पैन कार्ड एवं आधार कार्ड के विसंगतियों को निशुल्क दूर करा सकेंगे। साथ ही उपभोक्ताओ के ऑनलाइन खाते भी खोले जाएंगे । मुखिया अंशु देवी ने बताया कि कोरोना महामारी एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा ने लोगो की कमर तोड़ दी है । इसी कारण आमजनों की सहायता के लिए इस कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । कैम्प के पहले दिन ही सैकड़ो लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी । इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अवधेश सिंह , धनराज कुमार सहित अन्य उपस्थित थे ।




Recent Comments