माँझी(सारण)।मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं भाजपा के कर्मठ युवा नेता राणा प्रताप सिंह डब्ल्यू सिंह ने माँझी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों ग्रामीणों से जनसंवाद किया ।जनसंवाद के दौरान मांझी प्रखंड के बनवार ,सोनिया, लेजुआर, साधपुर छतर एवं विभिन्न गाँवो का दौड़ा किया ।
जनसंवाद के दौरान भाजपा शासित केंद्र सरकार द्वारा विगत वर्षों में किये गए गये जनहित कार्यो को ग्रामीणों को बताये ।
श्री सिंह द्वारा किये गये जनसंवाद से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल था एवं ग्रामीणों का कहना था कि मांझी में इसबार कमल को खिलाना है ।
इस मौके पर मनीष सिंह,अखिलेश सिंह,निखिल,सशी,राजन,विनोद सिंह,बाघ सिंह,रोहित सिंह समेत सैकड़ो कार्यकता युवा भाजपा नेता के साथ रहे उपस्थित रहे।