नवादा में खुले क्वारेंटीन सेंटर में फिलहाल चालिस रह रहे है

जलालपुर – प्रखंड की नवादा पंचायत में अपने ही पंचायत के प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारेंटीन सेंटर का शुभारंभ किया गया है।क्वारेंटीन होम जयमंगल सिंह उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवादा में बनाया गया है।पंचायत के मुखिया सह मुखिया महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने अपने पंचायत के विभिन्न प्रदेशों से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए ही शुरू किया है। इस क्वारंटाइन केंद्र पर होने वाले खर्च का वहन भी वे खुद ही कर रहे हैं। इस संबंध में मुखिया अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लौट रहे प्रवासी मजदूरों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इस केंद्र में सिर्फ इसी पंचायत के प्रवासी मजदूरों को यह सुविधा दी जाएगी। फिलहाल इस क्वारेंटीन सेंटर में चालिस मजदूर रह रहे हैं।इनमें चार महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल हैं।
विधायक ने किया नवादा क्वारेंटीन सेंटर का निरीक्षण।
शनिवार को मांझी के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे नवादा पंचायत में बने क्वारेंटीन सेंटर का दौरा किया तथा मुखिया के इस पहल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य का यह पहला क्वारंटाइन सेंटर है। जिसे मुखिया ने अपने पंचायत के लोगों के लिए अपने खर्चे पर इस तरह की व्यवस्था की है। सरकार की व्यवस्था के अलावा निजी स्तर पर इस तरह की व्यवस्था करना पीड़ित लोगों की सेवा के अलावा आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करना है। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। मौके पर कांग्रेस के युवा नेता ई.सत्यम दूबे, कांग्रेस के जिला महासचिव जागा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, प्रसिद्ध नारायण सिंह, हेडमास्टर ओमप्रकाश ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे।




Recent Comments