तीन करोड़ के लागत से बनी पुल अब चलने लायक नहीं

दरियापुर(सारण)।
प्रखंड क्षेत्र के विश्वम्भरपुर पंचायत के संझा गांव में में सुखमही नदी पर लगभग तीन करोड़ के लागत से बनी पुल अब चलने लायक नहीं बचा है।आपको बता दे कि मुख्यमंत्री सेतु योजना के तहत दरियापुर प्रखंड क्षेत्र के दो गांव कोठिया व बलीछपरा को जोड़ने के लिए सुखमहि नदी पर बनी लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से बानी थी जिसका निर्माण अर्चना कांट्रेक्टर्स प्रा० ली० पटेल नगर पटना के द्वारा वर्ष 2016 में किया गया था। पुल तो बना लेकिन पर अप्रोच सड़क का निर्माण संवेदक द्वारा नही कराया गया सिर्फ मिट्टी डाल कर छोर दिया गया, जो धीरे-धीरे बहते-बहते खत्म होने के कगार पर आ गया है जहा आज गाड़ी की कौन कहे साइकिल से भी चलने लायक नहीं रह गया है। जहां आज एक हादसा होते-होते बचा। हुआ यू की आज सुबह एक बालू लदा ट्रैक्टर ट्रॉली जा रहा था जिसको रास्ते में पुलिस गस्ती की गाड़ी होने की सूचना मिली जिसपर डर से चालक गाड़ी को उसी रास्ते उस पुल की ओर गया जहां अचानक गाड़ी पलट कर खाई में जा गिरा गलिमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और जैसे तैसे अपना जान बचाया।वही कोठिया से लेकर धोबी घाट तक बांध पर बना सड़क का आधा हिस्सा का अस्तित्व ही धीरे-धीरे नदी में समा गया है जिसपर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।