तीतिर स्तूप को पुरातात्विक स्थल घोषित करने के लिये विधान पार्षद ने उठाया अल्पसूचित प्रश्न
#परवेज अख्तर/सिवान;
जीरादेई : प्रखण्ड क्षेत्र के तीतिरा टोले बुद्धनगर बंगरा गांव में स्थित तीतिर स्तूप को पुरातात्विक स्थल घोषित करने के लिये विधान पार्षद डॉ वीरेंद्र नारायण यादव ने शुक्रवार को विधान परिषद में अल्पसूचित प्रश्न उठाया ।विधान पार्षद ने प्रश्न किया कि उक्त स्थल पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना अंचल के द्वारा 2018 में परीक्षण उत्खनन कार्य किया गया जिसमें पुरातात्विक महत्व के अनेकों साक्ष्य के साथ एक टेबलेट लेख मिला जिसमें किसी लिपि में शब्द अंकित है ।उन्होंने प्रश्न किया कि उक्त स्थल का वर्णन डायरेक्टरी ऑफ बिहार आर्कियोलॉजी ,सारण डिस्ट्रिक्ट गजेटियर ,प्राचीन कुसीनारा का एक अध्ययन पुस्तक सहित दर्जनों इतिहास कारों ने अपने लेख में दर्ज किया है तथा उक्त स्थल प्राचीन नदी हिरण्यवती वर्तमान सोना नदी के पश्चिमी तट के निकट स्थित है ।विधानपार्षद ने सरकार से पूछा कि उक्त स्थल को पुरातात्विक स्थल कब घोषित किया जायेगा अगर नहीं तो क्यों ? उक्त आशय की जानकारी शोधार्थी कृष्ण कुमार सिंह ने दिया ।




Recent Comments