तलाशी के दौरान जेल गेट पर मिला मोबाइल
✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान: मंडल कारा के मुख्य गेट के अंदर बुधवार को सामान तलाशी के दौरान
एक कैदी के परिजन द्वारा वकालतनामा के साथ बंदी हेतु दिए गए नमकीन के
पैकेट से एक मोबाइल को बरामद किया गया। मोबाइल को जब्त कर मामले में उक्त
कैदी के खिलाफ मुफस्सिल थाना में नामजद प्राथमिकी जेल अधीक्षक के बयान पर
दर्ज कराई गई है। मंडल कारा अधीक्षक राकेश कुमार ने दिए आवेदन में बताया
है कि गुरुवार को कारा के मुख्य गेट के अंदर सामान तलाशी के क्रम में
सजावार बंदी जीबीनगर थाना के गौर निवासी मुन्ना महतो के परिजन द्वारा
वकालत नामा के साथ बंदी हेतु दिए गए नमकीन के पैकेट में से एक मोबाइल व
बैट्री को बिना सिमकार्ड के साथ बरामद किया गया। उक्त बंदी 21 अप्रैल से
कारा में बंद है।
———–




Recent Comments