पानापुर(सारण)गुरूवार को स्थानीय विधायक मुन्द्रिका प्रसाद राय ने विधानसभा क्षेत्र के तीन पक्की सड़कों का शिलान्यास किया।जिसमें पानापुर -सतजोड़ा मुख्य पथ,पानापुर-मोरियां मुख्य पथ तथा रसौली में एक ग्रामीण सड़क शामिल है।शिलान्यास के मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री राय ने कहा कि ये तीनों ही सड़कें बहुत ही जर्जर हो चुकी हैं ।तथा पिछले कई महिनों से इन सड़कों को बनवाने की मांग ग्रामीण कर रहे थे।अब इन सड़कों के पक्कीकरण हो जाने से सतजोड़ा से पानापुर तथा कोन्ध, मोरियां के लोगों को पानापुर आने में सहूलियत होगी।मौके पर राजद नेता शिवजी राय,झमीन्द्र राय,सुरेश राय,धर्मेन्द्र राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे ।