शराब छापेमारी करने गई पुलिस पर हमला


मढ़ौरा(सारण). गौरा ओपी की पुलिस ने जब गुप्त सूचना पर धंधेबाज के घर छापेमारी करने गई तो धंधेबाजों ने हमला कर दिया. जिसमे पुलिस गाड़ी का शीशा भी फुट गया.वहीं एक हमलावर से ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तलवार छीन अपनी जान बचाई. उक्त मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को आरोपित करते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है. जिसमें बताया गया है कि गुप्ता सूचना पर वुधवार को खोरमपुर गांव में छापेमारी करने पहुंचे तो धंधेबाज बचुआ मियां उर्फ कैसर के घर से तीन चार लोग मकई के खेत मे भाग गए. जबकी घर की तालासी ली गई तो पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई और बचुआ मियां की पत्नी अनवरी खातुन ने दो गैलन को जमीन पर उलट शराब गिरा दी थी. तलासी के दौरान घर से निकल बचुआ मियां उर्फ कैसर, असगर मियां, फिरोज मियां,अनवरी खातून,सितारा बेगम और सदाम मियां ने हमला कर पुलिस गाड़ी का शीशा फोर दिया. जबकि ग्रामीणों के सहयोग से फिरोज मियां से तलवार छीनी गई. हालांकि पुलिस उक्त मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई. सभी बाद में फरार हो गए.पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.